पूछताछ
प्रमुख दस्तावेज़

यूपीसीओएस का पूरा नाम उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम है, जिसकी स्थापना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स श्रमिकों के अधिकारों को विनियमित और संरक्षित करने के लिए की गई है। यह पारदर्शी नियुक्ति सुनिश्चित करता है, समय पर सीधे वेतन भुगतान की गारंटी देता है और सामाजिक सुरक्षा लाभ (ईपीएफ/ईएसआई) प्रदान करता है।

उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीसीओएस) को 2 जनवरी, 2026 को औपचारिक रूप से एक गैर-लाभकारी कंपनी के रूप में पंजीकृत किया गया था।

दृष्टि:

आउटसोर्स कर्मियों को पूर्ण पारिश्रमिक तथा अन्य सुविधाएँ समयबद्ध एवं सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराना तथा विकसित करना। इसके लिए एक प्रभावी, पारदर्शी एवं उत्तरदायी व्यवस्था विकसित की जाएगी, जो कर्मियों के हितों एवं लाभों की सुरक्षा के साथ-साथ आरक्षण व्यवस्था के अनुपालन को भी सुनिश्चित करेगी।

उद्देश्य:

आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कुशल, अर्धकुशल एवं अकुशल मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उन्हें शासन के समस्त विभागों एवं संस्थाओं को प्रदान करना।

ऑउटसोर्स कार्मिकों का भुगतान एवं अनुपालन हेतु रीयल-टाइम डैशबोर्ड

कर्मचारी उपस्थिति एवं वेतन प्रबंधन प्रणाली

विभिन्न विभागों की ऑउटसोर्स मानव संसाधन आवश्यकताओं का केंद्रीकृत प्रबंधन

कर्मचारियों के वेतन का डिजिटल प्रबंधन एवं वितरण

ई.पी.एफ. एवं ई.एस.आई. अनुपालन प्रबंधन

वेतन स्लिप के साथ ईपीएफ एवं ईएसआई कटौती रिपोर्ट तैयार करना

सत्यापन एवं अनुपालन ट्रैकिंग

एजेंसी/वेंडर हेतु ऑउटसोर्स कार्मिकों का डाटा प्रबंधन एवं विश्लेषण

शिकायत निवारण एवं कर्मचारी सहायता सेवाएं

डिजिटल प्रबंधन और वित्तीय प्रबंधन प्रणालियों के साथ एकीकरण