विभागों द्वारा प्राप्त मानव संसाधन की मांग के अनुसार निगम द्वारा आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से संबंधित विभागों को आवश्यक ऑउटसोर्स कार्मिकों को उपलब्ध कराना।
समय पर वेतन भुगतान- आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से नियुक्त कर्मियों को प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के बीच पारिश्रमिक का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कराना।
EPF एवं ESIC का लाभ- कर्मियों के ईपीएफ (EPF) एवं ईएसआईसी (ESIC) खाते खुलवाकर निर्धारित अंशदान की धनराशि उनके खातों में जमा कराना सुनिश्चित करना।
पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया- GeM के माध्यम से अधिकृत एजेंसियों का चयन, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
आरक्षण का लाभ- अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), दिव्यांगजन, महिलाओं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों तथा भूतपूर्व सैनिकों आदि के लिए नियमानुसार आरक्षण व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित कराना।
शिकायत निवारण प्रणाली- वेतन, EPF, ESI एवं अन्य समस्याओं के ऑनलाइन समाधान की सुविधा।
डिजिटल सेवा रिकॉर्ड- कर्मचारी प्रोफ़ाइल, नियुक्ति, भुगतान एवं सेवा विवरण ऑनलाइन उपलब्ध।
पारदर्शी एवं सुरक्षित रोजगार- आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा एवं एजेंसियों की जवाबदेही सुनिश्चित