आउटसोर्स एजेंसी एम्पैनलमेंट प्रक्रिया:
आउट सोर्सिंग एजेंसी का चयन निगम द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से न्यूनतम 03 वर्ष अथवा कार्य आवश्यकता की समाप्ति तक जो पहले होगा, के लिए किया जायेगा |
निगम सम्बंधित विभाग/अधीनस्थ संस्था एवं आउट सोर्सिंग एजेंसी के मध्य अनुबंध के माध्यम से समस्त प्रकियाएं संचालित की जाएगी |
कार्मिकों का नियोक्ता आउट सोर्सिंग आउटसोर्स एजेंसी होंगे एवं निगम आउट सोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से विभागों को सेवाएं उपलब्ध कराएगा|
निर्धारित मानक के अनुसार कार्य संपादन न किये जाने की दशा में आउटसोर्स एजेंसी को ब्लैकलिस्ट अथवा पेनाल्टी लगाते हुए हटा दिया जायेगा|
पात्र विक्रेताओं (Vendors) को UPCOS के निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार संबंधित श्रेणियों/सेवाओं के लिए अनुमोदित एवं पैनल में शामिल (Empanelled) किया जाता है।
चयनित विक्रेताओं को लागू नियमों, शर्तों एवं प्रावधानों सहित पैनलन की पुष्टि हेतु पैनलन पत्र (Empanelment Letter) जारी किया जाता है।
पैनल में शामिल आउटसोर्स एजेंसियों के कार्य निष्पादन, सेवा गुणवत्ता, वैधानिक अनुपालन एवं निर्धारित प्रदर्शन मानकों के आधार पर समय-समय पर समीक्षा एवं मूल्यांकन किया जाता है।
आवश्यक अभिलेख :
UPCOS प्लेटफॉर्म के अंतर्गत एडमिन द्वारा इम्पैनलेड आउटसोर्स एजेंसियों को UPCOS पोर्टल पर ऑन-बोर्ड कर विभागीय मांग के सापेक्ष गाइडलाइन्स के अंतर्गत आवंटित किया जाना ।